शिक्षा
राजनीति और स्वागत के लिए नहीं गढ़वाल क्षेत्र के विकास के लिए रहूंगा समर्पित एक वर्चुअल बैठक में भाजपा पदाधिकारियों से बोले गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं पौड़ी गढ़वाल संसदीय सीट से नवनियुक्त सांसद अनिल बलूनी ने पौड़ी गढ़वाल लोकसभा से प्रचंड बहुमत से जीतने के बाद बृहस्पतिवार को गढ़वाल क्षेत्र के समस्त भाजपा जिला अध्यक्ष,मोर्चा जिला अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष आदि की वर्चुअल बैठक ली जिसमें उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब राजनीति और स्वागत का समय समाप्त हो चुका है आप सभी ने पौड़ी गढ़वाल सीट से मुझे प्रचंड बहुमत से जिताया है और अब मेरी भी जिम्मेदारी बनती है कि मैं गढ़वाल क्षेत्र के विकास कार्य हेतु अपने पूरे समर्पण भाव से कार्य शुरू कर दूं जिसमें मेरा मुख्य उद्देश्य रिवर्स प्लायन,स्वेराजगार से लोगों को जोड़ना,गढ़वाल क्षेत्र में पांच ऐतिहासिक कार्य करना,पौड़ी गढ़वाल लोकसभा को एक आदर्श लोक सभा बनाना आदि रहेगा। वर्चुअल बैठक में पौडी गढ़वाल लोकसभा के लगभग 350 पदाधिकारी अपेक्षित रहे जिसकी अधयक्षता पुष्कर सिंह काला ने की। वर्चुअल बैठक में पौड़ी जिला अध्यक्ष सुषमा रावत,रूद्रप्रयाग जिला अध्यक्ष महावीर पवार,चमोली जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी,कोटद्वार जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रावत,जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट,सभी मोर्चा जिला अध्यक्ष,सभी मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य
पौड़ी पुलिस की सख्ती नशे में वाहन चलाने वाले 8 चालकों के वाहन सीज
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद पुलिस का व्यापक एवं सघन यातायात चेकिंग अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून 2026 की रात्रि सघन चेकिंग के दौरान 8 वाहन चालक सभी कोटद्वार क्षेत्र के शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। पुलिस ने सभी वाहनों को सीज करते हुए संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की। इसके अलावा सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रैश ड्राइविंग ओवरलोडिंग बिना हेलमेट वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 84 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इनमें कोटद्वार के 26 श्रीनगर के 12 लक्ष्मणझूला के 27 यातायात श्रीनगर के 17 और पौड़ी के 2 वाहन चालक शामिल हैं। जनपदभर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 199 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई।
फिल्म /मनोरंजन
पौड़ी पुलिस की सख्ती नशे में वाहन चलाने वाले 8 चालकों के वाहन सीज
प्रदीप कुमार पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद पुलिस का व्यापक एवं सघन…
चीरवासा के पास क्षतिग्रस्त केदारनाथ पैदल मार्ग खोलने का काम युद्धस्तर पर शुरू
प्रदीप कुमार रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर गौरीकुंड से लगभग 2.5 किलोमीटर ऊपर चीरवासा के समीप क्षतिग्रस्त हुए मार्ग को सुचारु करने तथा मार्ग में आए मलबे पत्थर…
केदारनाथ धाम पैदल यात्रा हुई सुचारु
प्रदीप कुमार रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। 15 सितंबर 2026 को केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर गौरीकुंड से करीब 2.5 किलोमीटर दूर चीरवासा के पास क्षतिग्रस्त मार्ग को सुचारु कर दिया गया है।…
चीरबासा में पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा प्रशासन अलर्ट हेलमेट पहनाकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा
प्रदीप कुमार रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर मंगलवार को चीरबासा क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। केदारनाथ…
रुद्रप्रयाग की महिला और टिहरी के युवक की बेस अस्पताल में जटिल सर्जरी दोनों को मिली चलने की नई उम्मीद
प्रदीप कुमार श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा बेस अस्पताल श्रीनगर के हड्डी रोग विभाग ने जटिल ऑर्थोपेडिक सर्जरी के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विशेषज्ञ चिकित्सकों…
