शिक्षा
राजनीति और स्वागत के लिए नहीं गढ़वाल क्षेत्र के विकास के लिए रहूंगा समर्पित एक वर्चुअल बैठक में भाजपा पदाधिकारियों से बोले गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं पौड़ी गढ़वाल संसदीय सीट से नवनियुक्त सांसद अनिल बलूनी ने पौड़ी गढ़वाल लोकसभा से प्रचंड बहुमत से जीतने के बाद बृहस्पतिवार को गढ़वाल क्षेत्र के समस्त भाजपा जिला अध्यक्ष,मोर्चा जिला अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष आदि की वर्चुअल बैठक ली जिसमें उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब राजनीति और स्वागत का समय समाप्त हो चुका है आप सभी ने पौड़ी गढ़वाल सीट से मुझे प्रचंड बहुमत से जिताया है और अब मेरी भी जिम्मेदारी बनती है कि मैं गढ़वाल क्षेत्र के विकास कार्य हेतु अपने पूरे समर्पण भाव से कार्य शुरू कर दूं जिसमें मेरा मुख्य उद्देश्य रिवर्स प्लायन,स्वेराजगार से लोगों को जोड़ना,गढ़वाल क्षेत्र में पांच ऐतिहासिक कार्य करना,पौड़ी गढ़वाल लोकसभा को एक आदर्श लोक सभा बनाना आदि रहेगा। वर्चुअल बैठक में पौडी गढ़वाल लोकसभा के लगभग 350 पदाधिकारी अपेक्षित रहे जिसकी अधयक्षता पुष्कर सिंह काला ने की। वर्चुअल बैठक में पौड़ी जिला अध्यक्ष सुषमा रावत,रूद्रप्रयाग जिला अध्यक्ष महावीर पवार,चमोली जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी,कोटद्वार जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रावत,जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट,सभी मोर्चा जिला अध्यक्ष,सभी मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कल्जीखाल में बालिका जन्मोत्सव आयोजित
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बाल विकास परियोजना कल्जीखाल द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सभा दिवई की ग्राम प्रधान अनुसुया देवी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर बालिकाओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाते हुए कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया तथा समाज में बेटियों के सम्मान शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी सुषमा रावत ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करना उनके प्रति सकारात्मक सामाजिक वातावरण तैयार करना तथा उनकी शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर सुनीता तोपवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कनिष्ठ सहायक महाराज सिंह रावत गोपाल कुमार आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अरुणा अंजू, सुनीता पूर्णिमा रीता सहित परियोजना के समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।
फिल्म /मनोरंजन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कल्जीखाल में बालिका जन्मोत्सव आयोजित
प्रदीप कुमार पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बाल विकास परियोजना कल्जीखाल द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में…
जिलाधिकारी के आदेश पर वनाग्नि रोकथाम को लेकर सख्ती खुले में आग जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध
प्रदीप कुमार रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जनपद के विभिन्न वन क्षेत्रों में बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। जिला आपदा…
जिलाधिकारी के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई तहसील परिसर में घरेलू गैस के दुरुपयोग पर शिकंजा
प्रदीप कुमार पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में…
राष्ट्रीय लोक अदालत की पीठ बाह्य न्यायालय श्रीनगर द्वारा कुल 208मामलों का निस्तारण किया गया
प्रदीप कुमार श्रीनगर गढ़वाल। आज़ दिनांक 14 मार्च 2026 को विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार बाह्य न्यायालय श्रीनगर…
थाना सिडकुल हरिद्वार में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला 5 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार
प्रदीप कुमार सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर…
