Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। आज़ दिनांक 14 मार्च 2026 को विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार बाह्य न्यायालय श्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया एवं बाह्य न्यायालय श्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत पीठ की अध्यक्षता सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) कु.अलका द्वारा की गई जिसमें सदस्य विद्वान अधिवक्ता प्रदीप मैठाणी रहे। बाह्य न्यायालय श्रीनगर द्वारा कुल 208 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें197-फौजदारी वाद 7- एन.आई.एक्ट 2-सिविल वाद 1-अंतिम रिपोर्ट 1-डीबी एक्ट के -मामले शामिल थे। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी बार एसोसिएशन के संरक्षक अनूप श्री पांथरी सहायक अभियोजन अधिकारी अपर्णा अवस्थी सचिव ब्रह्मानंद भट्ट विकास पंत देवी प्रसाद खरे महेंद्र पाल सिंह रावत भुपेंद्र पुंण्डीर सुरेंद्र सिंह रौथान सुधीर उनियाल बलवीर सिंह रौतेला सुनीता भण्डारी एडवोकेट नितेश भारती गौरव उपाध्याय आनंद सिंह बुटोला पीएलवी सदस्य पूनम हटवाल प्रियंका रॉय प्रीति बिष्ट मानव बिष्ट रोशनी देवी न्यायालय के कर्मचारी निर्मल सिंह रीडर ज्योतिष धिल्डियाल सोहन सिंह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आनन्द प्रसाद भारती आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp