शिक्षा
राजनीति और स्वागत के लिए नहीं गढ़वाल क्षेत्र के विकास के लिए रहूंगा समर्पित एक वर्चुअल बैठक में भाजपा पदाधिकारियों से बोले गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं पौड़ी गढ़वाल संसदीय सीट से नवनियुक्त सांसद अनिल बलूनी ने पौड़ी गढ़वाल लोकसभा से प्रचंड बहुमत से जीतने के बाद बृहस्पतिवार को गढ़वाल क्षेत्र के समस्त भाजपा जिला अध्यक्ष,मोर्चा जिला अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष आदि की वर्चुअल बैठक ली जिसमें उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब राजनीति और स्वागत का समय समाप्त हो चुका है आप सभी ने पौड़ी गढ़वाल सीट से मुझे प्रचंड बहुमत से जिताया है और अब मेरी भी जिम्मेदारी बनती है कि मैं गढ़वाल क्षेत्र के विकास कार्य हेतु अपने पूरे समर्पण भाव से कार्य शुरू कर दूं जिसमें मेरा मुख्य उद्देश्य रिवर्स प्लायन,स्वेराजगार से लोगों को जोड़ना,गढ़वाल क्षेत्र में पांच ऐतिहासिक कार्य करना,पौड़ी गढ़वाल लोकसभा को एक आदर्श लोक सभा बनाना आदि रहेगा। वर्चुअल बैठक में पौडी गढ़वाल लोकसभा के लगभग 350 पदाधिकारी अपेक्षित रहे जिसकी अधयक्षता पुष्कर सिंह काला ने की। वर्चुअल बैठक में पौड़ी जिला अध्यक्ष सुषमा रावत,रूद्रप्रयाग जिला अध्यक्ष महावीर पवार,चमोली जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी,कोटद्वार जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रावत,जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट,सभी मोर्चा जिला अध्यक्ष,सभी मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य
हरिद्वार में डीपीएस रानीपुर के 50 वर्ष पूरे होने पर ‘स्वर्ण अक्षर-2026’ का आयोजन मुख्य सचिव ने साहित्य के महत्व पर दिया जोर
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। डीपीएस रानीपुर के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘द गोल्डन जुबली लिटरेसी फेस्टिवल-गोल्डन कंटिन्यूम : स्वर्ण अक्षर-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य सचिव ने दीप प्रज्वलित करने और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने कहा कि ‘स्वर्ण अक्षर’ नाम अपने आप में विशेष अर्थ रखता है। स्वर्ण अनमोलता का प्रतीक है जबकि अक्षर मानव मन के विचारों कल्पना और शक्ति को अभिव्यक्त करने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान के लिए 50 वर्षों की यात्रा महत्वपूर्ण उपलब्धि और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि किसी संस्था का निर्माण केवल कक्षाओं और भवनों से नहीं बल्कि छात्रों शिक्षकों और उससे जुड़े लोगों के योगदान से होता है। आज का दौर तकनीकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का है। ऐसे समय में साहित्य की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। चारों ओर उपलब्ध सूचना को ज्ञान नहीं कहा जा सकता। साहित्य व्यक्ति को प्रश्न पूछना चिंतन करना और अपने ज्ञान का विस्तार करना सिखाता है। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड का हिमालय लोक परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत साहित्य के महत्व को रेखांकित करती हैं। उन्होंने छात्रों को पाठ्यक्रम तक सीमित न रहकर अधिक से अधिक साहित्य पढ़ने और निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय के विकास में योगदान देने वाले शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि डीपीएस के छात्र विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे समय-समय पर स्वयं से तीन सवाल जरूर पूछें कि मैंने क्या सीखा मैंने क्या योगदान दिया और मैंने किसकी मदद की। उन्होंने कहा कि आधुनिकता को अपनाते हुए अपनी संस्कृति परंपराओं और जड़ों से जुड़े रहना आवश्यक है। इस अवसर पर डीपीएस रानीपुर की 50 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न शास्त्रीय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों से उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित बीएचईएल के चीफ फाइनेंस ऑफिसर राजेश कुमार द्विवेदी बीएचईएल के कार्यकारी निदेशक रंजन कुमार स्कूल प्रिंसिपल अनुपम जग्गा वाइस प्रिंसिपल डॉ पविंदर सिंह वाइस प्रिंसिपल एकेडमिक्स अनुपमा श्रीवास्तव प्रो-वाइस चेयरमैन डीपीएस रानीपुर एनएस राणा सहित अध्यापक-अध्यापिकाएं छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।
फिल्म /मनोरंजन
हरिद्वार में डीपीएस रानीपुर के 50 वर्ष पूरे होने पर ‘स्वर्ण अक्षर-2026’ का आयोजन मुख्य सचिव ने साहित्य के महत्व पर दिया जोर
प्रदीप कुमार हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। डीपीएस रानीपुर के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘द गोल्डन जुबली लिटरेसी फेस्टिवल-गोल्डन कंटिन्यूम : स्वर्ण अक्षर-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य…
टिहरी में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित
प्रदीप कुमार टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 139वां जन्म दिवस जनपद टिहरी गढ़वाल में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया।…
श्रीनगर में हिमालय दिवस पर उत्तराखंड के प्रमुख भूगोलवेत्ताओं पर आधारित पुस्तक का विमोचन
प्रदीप कुमार श्रीनगर गढ़वाल। हिमालय दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रमुख भूगोलवेत्ताओं के जीवन और योगदान पर आधारित महत्वपूर्ण पुस्तक ‘Geographers of…
टिहरी पुलिस के रातभर चले सर्च ऑपरेशन में गधेरे के किनारे सकुशल मिली 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला
प्रदीप कुमार टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। थाना नई टिहरी क्षेत्र के ग्राम कौंड निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के अचानक घर से चले जाने के बाद टिहरी पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन…
नागराजाधार में पिकअप दुर्घटना में थाना छाम पुलिस ने चालक को रेस्क्यू कर बचाई जान
प्रदीप कुमार टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। नागराजाधार में गुरुवार सुबह एक पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिरने के बाद वाहन में फंसे चालक को थाना छाम पुलिस ने तत्परता…
