प्रदीप कुमार
देवप्रयाग-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।थाना देवप्रयाग पुलिस को डायल-112 के माध्यम से कुछ व्यक्तियों के आपस में लड़ाई-झगड़ा करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना देवप्रयाग की पुलिस टीम तत्काल एलएनटी कर्मचारी आवास पहुंची। मौके पर तीन व्यक्ति आपस में लड़ते-झगड़ते पाए गए। प्रारंभिक जांच में आपसी कहासुनी के चलते विवाद की स्थिति उत्पन्न होना सामने आया।पुलिस टीम द्वारा तीनों व्यक्तियों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया गया,लेकिन वे और अधिक उत्तेजित एवं आक्रामक हो गए। स्थिति की गंभीरता और क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तीनों व्यक्तियों को धारा बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण राकेश कुमार उम्र 30 वर्ष पुत्र हीरालाल निवासी साहिनगंज जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता एलएनटी कंपनी देवप्रयाग जनपद पौड़ी गढ़वाल,मुन्ना पासवान उम्र 32 वर्ष पुत्र रामकुमार पासवान निवासी साहिनगंज जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता एलएनटी कंपनी देवप्रयाग जनपद पौड़ी गढ़वाल,मनीष कुमार उम्र 19 वर्ष पुत्र राजकुमार पासवान निवासी साहिनगंज जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता एलएनटी कंपनी देवप्रयाग जनपद पौड़ी गढ़वाल,पुलिस टीम अ.उ.नि.देवेन्द्र सिंह,कानि.241 ना.पु.राकेश गुसांई,कानि.399 ना.पु.विजयप्रकाश।
