Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। बस में सफर के दौरान छूटे मोबाइल फोन को गौचर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रुद्रप्रयाग से सकुशल बरामद कर महिला के परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और मानवीय कार्यशैली की परिजनों ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार 5 नवम्बर 2026 को मथुरा देवी ने डायल 112 पर सूचना दी कि नन्दप्रयाग आते समय उनका मोबाइल फोन बस में ही छूट गया है। परेशानी यह थी कि उन्हें न तो बस का नंबर पता था और न ही बस से संबंधित कोई अन्य जानकारी उपलब्ध थी। सूचना मिलते ही चौकी गौचर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मोबाइल की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने अपने प्रयासों से संबंधित बस की पहचान की और उसे रुद्रप्रयाग में ट्रैक किया। पुलिस के अथक प्रयासों से खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर चौकी गौचर मंगवाया गया। इसके बाद 6 नवम्बर 2026 को मोबाइल फोन मथुरा देवी के परिजन चन्द्रमोहन सिंह निवासी घुनी-रामणी नन्दप्रयाग के सुपुर्द कर दिया गया। खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर मथुरा देवी के परिजनों ने चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *