प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर स्थित रेनबो प्ले एंड प्राइमरी स्कूल में दीपावली का पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास श्रीनगर गढ़वाल की प्रधानाचार्य डॉ. रेखा उनियाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती और मां लक्ष्मी के पूजन के साथ किया गया। इसके बाद विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया। बच्चों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से विद्यालय का वातावरण उल्लास और उमंग से भर गया। दीपावली उत्सव के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिला। शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और आपसी प्रेम एवं सहयोग का संदेश दिया। मुख्य अतिथि डॉ. रेखा उनियाल ने बच्चों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने इस आयोजन को सराहनीय बताया। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
