Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। 29 जनवरी 2026 को वादी कमल राम निवासी बलियो चिलकहर उत्तर प्रदेश की लिखित तहरीर पर उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना सिडकुल में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 2 फरवरी 2026 को अपहृता को बरामद कर लिया था। जांच के दौरान मामले में राहुल पुत्र करण सिंह निवासी नहटोर थाना नहटोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी हेतमपुर रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार का नाम सामने आया। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था जिस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस की मदद से आरोपी को 14 मार्च 2026 को महिंद्रा चौक से गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम उप निरीक्षक मनीषा नेगी कांस्टेबल मनीष,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp