प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार अभियान चला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में अवैध शराब स्मैक हेरोइन चरस और गांजा की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 11.84 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक मोहन कठैत कर रहे थे। टीम ने 13 मार्च 2026 को दोनों आरोपियों को मोटरसाइकिल संख्या UK-08-Y-0640 के साथ हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान दीपांकर पुत्र ब्रहमदत्त निवासी गोलभट्टा मिलाप नगर रुड़की उम्र 33 वर्ष तथा अनिकेत चौहान पुत्र रविन्द्र चौहान निवासी डबल फाटक रतन का पूर्वा रुड़की उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी मोटरसाइकिल में 11.84 ग्राम अवैध स्मैक छिपाकर बेचने के लिए ले जा रहे थे जिन्हें रास्ते में ही पुलिस टीम ने दबोच लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रुड़की में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। इस कार्रवाई में आर्मी इंटेलिजेंस का भी सहयोग मिल रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस टीम उप निरीक्षक मोहन कठैत कांस्टेबल मनीष
Spread the love