Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने सम्मोहित कर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को पैसे और सोना डबल करने का झांसा देकर ठगी करता था,12 फरवरी 2026 को राजीव नगर कॉलोनी गोविंदपुरी ज्वालापुर निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि तीन अज्ञात युवकों ने उसे सम्मोहित कर 50 हजार रुपये नकद और कान के कुंडल उतरवा लिए। शिकायत के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के निर्देशन में प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक समीप पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र डिजिटल साक्ष्यों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के माध्यम से जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान 13 मार्च 2026 को पुलिस ने जमशेद पुत्र गफ्फार निवासी सेक्टर-11 झुग्गी झोपड़ी थाना विजयनगर गाजियाबाद को लालपुर ज्वालापुर जाने वाले मार्ग से हिरासत में ले लिया। आरोपी दोबारा ठगी करने के उद्देश्य से गाजियाबाद से हरिद्वार पहुंचा था। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो पीली धातु के टॉप्स और 9500 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसका आपराधिक इतिहास भी विभिन्न माध्यमों से जांचा जा रहा है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लालच में आकर अपनी मेहनत की कमाई किसी अज्ञात व्यक्ति को न दें। पुलिस टीम वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक समीप पाण्डेय हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह कांस्टेबल अर्जुन चौहान कांस्टेबल सुनील शर्मा कांस्टेबल नवीन छेत्री सीआईयू टीम कांस्टेबल पदम सिंह कांस्टेबल हरवीर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp