Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में महिला अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया, 12 मार्च 2026 को वादिया रोशन (काल्पनिक नाम) की तहरीर पर अभिषेक पुत्र नेत्रपाल निवासी ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार के खिलाफ नाबालिग पुत्री को 11 मार्च 2026 को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और नाबालिग की बरामदगी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने अपहर्ता के परिजनों से संपर्क कर जानकारी जुटाई और आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज व्हाट्सएप डीसीआरबी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से जांच की गई। पुलिस की लगातार कार्रवाई के दौरान 13 मार्च 2026 को टीम ने नामजद आरोपी अभिषेक पुत्र नेत्रपाल निवासी ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद बालिका को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस टीम प्रभारी चौकी बाजार उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल उप निरीक्षक सोनल रावत कांस्टेबल सन्दीप कुमार कांस्टेबल नवीन छेत्री सीआईयू टीम कांस्टेबल वसीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp