Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने एक आरोपी को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के निर्देशन में थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर तस्करों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने भविष्य पाल उर्फ सागर पुत्र निरंजन सिंह पाल निवासी कठघर होली का मैदान निकट त्रिदेव थाना कठघर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को लालपुर से नहर पटरी जटवाड़ा पुल की ओर आम के पेड़ के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2 किलो 35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम उप निरीक्षक विजय प्रकाश कांस्टेबल रवि चौहान कांस्टेबल गणेश तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp