स्वास्थ्य विभाग ने स्कूली बच्चों के लिए लगाया मुख स्वास्थ्य शिविर 120 बच्चों का किया परीक्षण
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आज स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती उत्सव के अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय पौड़ी नंबर 5 और 13 के साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज ओजली में बच्चों के लिए मुख स्वास्थ्य के अंतर्गत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं के दांत व कानों की जांच की गई इस दौरान स्कूली बच्चों को दांतों की स्वच्छता के बारे में बताया गया व बच्चों को स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी गई। जांच शिविर में कुल 120 बच्चों का मुख स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा विद्यार्थियों को टूथपेस्ट भी वितरित किए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती उत्सव के अवसर पर आज समस्त विकासखंडों के विद्यालयों में मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र छात्राओं के दांतों के परीक्षण हेतु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य मनोरमा धस्माना,डॉ.कंचन,फार्मासिस्ट निखिल,डेंटल हाइजिनिस्ट राखी,ऑडियोलॉजिस्ट संजय,स्वेता गुसाईं,शकुंतला नेगी आदि मौजूद रहे।
Spread the love