Spread the love

साइबर सुरक्षा पर फोकस: चमोली पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों एवं कर्मचारियों को सिखाए डिजिटल सुरक्षा मंत्र

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार (IPS) के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में आज दिनांक 06 नवंबर 2025 को कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस द्वारा उपकोषागार ज्योतिर्मठ में पेंशनर्स/वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने एवं साइबर सेल चमोली की टीम द्वारा मुख्य कोषागार गोपेश्वर में एक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों/पेंशनर्स को बताया कि आजकल के साइबर ठग कितने शातिर हो गए हैं। वे खुद को बैंक अधिकारी,बीमा एजेंट,सरकारी बाबू या यहाँ तक कि भरोसेमंद दोस्त बताकर कॉल,व्हाट्सएप मैसेज,सोशल मीडिया लिंक और जाली वेबसाइटों के ज़रिए लोगों को लूट रहे हैं।वहीं साइबर सेल चमोली की टीम द्वारा उत्तराखण्ड राज्य स्थापना रजत जंयती वर्ष-2025 के अवसर पर मुख्य कोषागार गोपेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम में कोषागार में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा से जुडी महत्पूर्ण जानकारियां दी गयी।पुलिस अधिकारियों ने सुझाव दिए कि फर्जी कॉल,OTP धोखाधड़ी,फिशिंग लिंक,सोशल मीडिया ठगी,डिजिटल एरेस्ट फ्रॉड,नकली कस्टमर-केयर नंबर,KYC अपडेट फ्रॉड और निवेश/ट्रेडिंग के नाम पर होने वाली ऑनलाइन ठगी जैसे नए साइबर अपराधों से सतर्क रहें,उन्होने कहा कि कोई भी सरकारी एजेंसी व्हाट्सऐप/कॉल पर आपको डिजिटल एरेस्ट नहीं करती और न ही किसी ऐप को डाउनलोड करने या स्क्रीन शेयर करने को कहती है,साथ ही कोई भी बैंक संबंधी जानकारी केवल सत्यापित माध्यम से ही प्राप्त करें। किसी भी संदिग्ध कॉल/मैसेज/लिंक पर प्रतिक्रिया न दें और उसकी तुरंत सूचना पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को दें। अपने बैंक खाते,ATM कार्ड,UPI PIN और व्यक्तिगत दस्तावेज़ गोपनीय रखें तथा ऑनलाइन लेनदेन के लिए ऐप का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 और www.cybercrime.gov.in ऑनलाइन शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। चमोली पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जायेगें,ताकि जिले के वरिष्ठ नागरिक एवं आमजन साइबर अपराधों से सुरक्षित रह सकें और साइबर ठगी से बच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp