Spread the love

देवप्रयाग में आईटीआई भवन निर्माण स्वीकृति से कौशल शिक्षा को मिला बल

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। देवप्रयाग में आईटीआई भवन निर्माण के लिए ₹914.06 लाख की स्वीकृति मिल गई है,जिससे स्थानीय युवाओं को कौशल शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण की बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी। विधायक विनोद कंडारी ने इसे देवप्रयाग क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में आईटीआई भवन निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसके अभाव में युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए अन्य क्षेत्रों का रुख करना पड़ता था। स्वीकृति मिलने के बाद अब बच्चों को अपने ही क्षेत्र में आईटीआई शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। भवन निर्माण पूरा होने के बाद अब देवप्रयाग विधानसभा के युवाओं को कौशल विकास,तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगारपरक शिक्षा के लिए आधुनिक सुविधाएँ मिलेंगी।इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp