Spread the love

सेवा सुरक्षा और संवेदनशीलता चमोली पुलिस की पहचान

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखंड के प्रसिद्ध गौचर मेले की भीड़ और उत्सवपूर्ण माहौल में,जहां सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होती है,वहीं चमोली पुलिस ‘सेवा,सुरक्षा और संवेदनशीलता’ के अपने संकल्प को चरितार्थ कर रही है। दिनांक 18 नवंबर को,गौचर मेले की चहल-पहल के बीच,कर्णप्रयाग निवासी सक्षम शाह का कीमती मोबाइल फोन भीड़ में कहीं खो गया। ड्यूटी पर तैनात सतर्क पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल खोजबीन शुरू कर कुछ ही देर में मोबाइल फोन बरामद कर लिया और उसे बिना किसी विलंब के ‘खोया पाया केंद्र’ में जमा कराया।फोन स्वामी के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद,मोबाइल सुरक्षित रूप से सक्षम शाह के सुपुर्द किया गया।अपने कीमती मोबाइल फोन को वापस पाकर सक्षम के चेहरे पर खुशी और राहत साफ दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp