पौड़ी पुलिस का जनजागरूकता अभियान बच्चों को नशामुक्ति से साइबर सुरक्षा तक दी गई महत्वपूर्ण जानकारियाँ
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशानुसार जनपद में निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कोतवाली श्रीनगर पुलिस द्वारा आनंदा इंटरनेशनल स्कूल दामक,कलियासौड़ श्रीनगर में तथा थाना यमकेश्वर पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज यमकेश्वर में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को कानून,सुरक्षा,नशा मुक्ति और साइबर सतर्कता से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ प्रदान कीं। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव,डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड की पहचान और रोकथाम,सोशल मीडिया पर सुरक्षित व्यवहार का महत्व,महिला सुरक्षा से जुड़े कानून एवं त्वरित सहायता विकल्प,गुड टच बैड टच की समझ,पोक्सो एक्ट से संबंधित जानकारी एंव डायल 112,साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए उनके सवालों के देने के साथ ही उन्हें साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण और व्यावहारिक उपायों की जानकारी भी दी गई,ताकि वे ऑनलाइन दुनिया में सुरक्षित रह सकें।
Spread the love