Spread the love

हरिद्वार में वॉलीबॉल और सेपक टाकरा प्रतियोगिता का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस ने रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद में 21वीं प्रादेशिक और 23वीं अंतर जनपदीय वाहिनी वॉलीबॉल और सेपक टाकरा प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के कर कमलों से किया गया। उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल और अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल का जीवन में महत्व बताया और सभी खिलाड़ियों को सच्ची खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। मेजबान टीम हरिद्वार के कैप्टेन ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ भाग लेने की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में बॉलीबॉल की 16 टीमों और सेपक टाकरा की 10 टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन बॉलीबॉल में शानदार मुकाबले हुए। पहले मैच में देहरादून ने उत्तरकाशी को हराया,जबकि दूसरे मैच में हरिद्वार ने पौड़ी गढ़वाल को पराजित किया।टिहरी ने पिथौरागढ़ को हराया और 40वीं वाहिनी पीएसी ने नैनीताल पर जीत दर्ज की।आईआरबी प्रथम ने उधम सिंह नगर को हराया और 31वीं वाहिनी पीएसी ने आईआरबी द्वितीय को मात दी। चम्पावत ने रुद्रप्रयाग को हराकर जीत हासिल की। सेपक टाकरा में भी पहले दिन शानदार मुकाबले हुए। रेगू सेपक टाकरा में 46वीं वाहिनी पीएसी ने आईआरबी प्रथम को हराया,31वीं वाहिनी पीएसी ने पिथौरागढ़ को पराजित किया,आईआरबी द्वितीय ने हरिद्वार को हराया और उधम सिंह नगर ने 40वीं वाहिनी पीएसी को पराजित किया। क्वार्ड सेपक टाकरा में उधम सिंह नगर ने पिथौरागढ़ को हराया,46वीं वाहिनी पीएसी ने आईआरबी प्रथम को मात दी,31वीं वाहिनी पीएसी ने हरिद्वार को हराया और आईआरबी द्वितीय ने 40वीं वाहिनी पीएसी पर जीत हासिल की। प्रतियोगिता 03 दिसंबर तक चलेगी और हरिद्वार पुलिस द्वारा खिलाड़ियों और अधिकारियों को सुरक्षित और सुव्यवस्थित प्रतियोगिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp