हरिद्वार में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध रेत भंडारण में आठ रिटेल भंडारण सीज
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार राजस्व को हानि पहुंचाने वाले के विरुद्ध मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशो के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उपजिलाधिकारीयो एवं तहसीलदारों व खनन विभाग को अपने अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।जिला खान अधिकारी मौ.काजिम खान ने अवगत कराया है कि आज दिनांक 02 दिसम्बर 2025 को तहसील लक्सर के ग्राम रामपुर रायघटी क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन किये जाने की दूरभाष पर प्राप्त मौखिक शिकायत के क्रम में उनके नेतृत्व में एवं,भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग,हरिद्वार के द्वारा विभागीय दल के साथ औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान रामपुर रायघटी एवं भिक्कमपुर जीतपुर स्थित 08 रिटेल भण्डारणों का भी औचक निरीक्षण किया गया।औचक निरीक्षण के दौरान उक्त 08 रिटेल भण्डारणों में गंगा जी से अवैध खनन कर उपखनिज रेत लाये जाने की पुष्टि के दृष्टिगत रिटेल भण्डारणों को मौके पर सीज करते हुए,उनके ई-रवन्ना पोर्टल के अस्थायी रूप से निलम्बित कर दिया गया है।
Spread the love