Spread the love

हरिद्वार पुलिस ने कोतवाली रुड़की में स्मैक तस्कर को दबोचा 50 ग्राम से अधिक नशा बरामद

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस ने नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रखते हुए कोतवाली रुड़की क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में धर्म नगरी को नशे की गिरफ्त में आने से रोकने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने 2 दिसंबर 2025 को सोनाली पार्क के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक तस्कर को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि स्कूटी संख्या UK 17AA 2219 को रोकने का प्रयास किया गया,लेकिन ड्राइवर पुलिस को देखकर भागने लगा। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम समीर पुत्र इम्तियाज,उम्र 33 वर्ष,निवासी ग्राम बेलड़ा,कोतवाली रुड़की,जनपद हरिद्वार बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 50.27 ग्राम स्मैक,एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू,₹1850 नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपी ने यह नशा बरेली से लाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रदेश को नशामुक्त बनाया जाए।पुलिस टीम।व.उ.नि.मनोज गैरोला,उ.नि.आनन्द मेहरा, हे.का.नूर हसन,हे.का.प्रवीण चौधरी,का.इतेन्द्र ध्यानी,का.रविन्द्र सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp