Spread the love

राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में प्री-लोक अदालत बैठक का आयोजन किया गया

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार सिविल जज (जूनियर डिवीजन)कुमारी अलका/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्षता में आज दिनांक 3 दिसंबर 2025 को स्थान सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्र.श्रे.),श्रीनगर,जिला पौड़ी गढ़वाल के विश्राम कक्ष में दिनांक 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में प्री-लोक अदालत बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में बार एशोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,संरक्षक अनूप श्री पांथरी,सुबोध भट्ट नितेश भारती महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट विकास पंत प्रदीप मेठानी एस आई मुकेश भट्ट अजय कुमार चीफ मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक श्रीनगर दिनेश बिष्ट भारतीय स्टेट बैंक एवं अन्य बैंकों के कर्मचारी एवं पी.एल.वी.सदस्य पूनम हटवाल,रोशनी रतूड़ी,प्रियंका रॉय,मानव बिष्ट,प्रीति बिष्ट आदि उपस्थित रहे। उक्त बैठक के दौरान दिनांक 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली लोक अदालत में अधिक-से-अधिक वादों के निस्तारण के संबंध में चर्चा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp