प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस ने चार महीने की लगातार खोजबीन के बाद मुम्बई से 9 वर्षीय बालक फैजान को सकुशल बरामद किया। बालक 17 अगस्त 2025 को उर्स मेले के दौरान दरगाह कलियर शरीफ से लापता हुआ था। उसके परिजन पहले ही आशा छोड़ चुके थे,लेकिन हरिद्वार पुलिस ने हार न मानते हुए बालक की तलाश जारी रखी। बालक की तलाश में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज,फोटो पम्पलेट,DCRB,SCRB, दूरदर्शन,अनाथालय,सेल्टर हाउस,सोशल मीडिया और व्हाट्सएप्प जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया। देश के कोने-कोने से खोजबीन करने के बाद पुलिस को बालक का सुराग मुम्बई में मिला। बी.जे.होम फॉर चिल्ड्रन,माटुंगा मुम्बई में जाकर बालक को संरक्षण में लिया गया और उसकी पहचान की गई। पूछताछ में बालक ने बताया कि मेले के दौरान उसने चप्पल खो जाने और पापा की डांट के डर से दरगाह छोड़ दिया और सीधे ट्रेन से मुम्बई चला गया। बालक के साथ किसी प्रकार की घटना नहीं हुई। बालक के सकुशल मिलने की खबर पर उसके पिता रोते हुए थाने पिरान कलियर पहुंचे और बालक को अपने हाथों में पाकर खुशी व्यक्त की। उन्होंने हरिद्वार पुलिस के इस मानवीय प्रयास की सराहना की। इस अभियान में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार,अ.उ.वि.सूरज सिंह नेगी,हे.का.कुम्पाल तोमर,का.595 जितेन्द्र रावत और का.1578 भादूराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Spread the love