Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। आज दिनांक 8 जनवरी 2026 को अर्जुन सिंह भंडारी एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड द्वारा बार काउंसिल सदस्य हेतु नैनीताल में नामांकन किया गया। इस पर बार एसोसिएशन श्रीनगर की समस्त कार्यकारिणी ने हार्दिक खुशी व्यक्त की एवं बार एसोसिएशन श्रीनगर ने सर्वसम्मति से अर्जुन सिंह भंडारी एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड को आगामी उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव 2026 में बार काउंसिल सदस्य पद हेतु भारी मतों से विजय बनाने हेतु उनके समर्थन में प्रस्ताव पारित किया। आगामी बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चुनाव को ध्यान में रखते हुए बार एसोसिएशन श्रीनगर की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में अधिवक्ता समुदाय के हितों,उनकी समस्याओं तथा भविष्य की कानूनी व्यवस्था में सशक्त प्रतिनिधित्व पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया एवं बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के लोकप्रिय,निष्पक्ष,संवेदनशील एवं सेवाभावी सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी को आगामी 17 फरवरी 2026 को होने वाले उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव 2026 में बार काउंसिल सदस्य पद हेतु प्रथम वरीयता मत से विजय बनाने हेतु बार एसोसिएशन श्रीनगर सर्वसम्मति से समर्थन करेगी। अर्जुन सिंह भंडारी ने अपने कार्यकाल में अधिवक्ताओं की सुविधाओं,कल्याण योजनाओं,न्यायालय व्यवस्थाओं के सुधार तथा युवा अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके कार्य,सरल व्यक्तित्व और अधिवक्ता हितों के प्रति समर्पण को देखते हुए बार एसोसिएशन श्रीनगर मानती है कि उनकी जीत अधिवक्ता समाज की सशक्त आवाज को और मजबूती प्रदान करेगी। बार एसोसिएशन श्रीनगर सभी अधिवक्ताओं से अपील करती है कि वे अर्जुन सिंह भंडारी,पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड को आगामी उत्तराखंड बार काउंसिल के प्रतिष्ठित चुनाव 2026 में सदस्य पद हेतु भारी मतों से विजय बनाएं। बैठक में बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने कहा कि अर्जुन सिंह भंडारी का नेतृत्व निष्पक्ष,पारदर्शी और अधिवक्ता हितैषी रहा है। युवा अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन और अधिवक्ता कल्याणकारी योजनाओं के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है।हम सभी को एकजुट होकर उन्हें समर्थन देना चाहिए। अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी ने कहा कि अर्जुन सिंह भंडारी केवल एक उम्मीदवार नहीं बल्कि अधिवक्ता समाज की एक मजबूत आवाज हैं। उन्होंने हर स्तर पर अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया है। उनकी जीत सभी अधिवक्ताओं की जीत है।कृष्णानंद मैठाणी,पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन श्रीनगर ने कहा कि मैं सभी अधिवक्ताओं से अपील करता हूं कि ईमानदारी,कर्मठता और अधिवक्ता सेवा को देखते हुए बार काउंसिल सदस्य पद हेतु अर्जुन सिंह भंडारी को अपना समर्थन दें। वे एक सशक्त सोच,स्वच्छ छवि और अधिवक्ताओं के प्रति समर्पण रखने वाले व्यक्ति हैं। पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी ने कहा कि अर्जुन सिंह भंडारी केवल एक प्रत्याशी नहीं बल्कि वह अधिवक्ता समाज की अपेक्षाओं और विश्वास का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका अनुभव,स्पष्ट सोच और अधिवक्ता हितों के प्रति समर्पण सर्वविदित है। उन्होंने आगे कहा कि अर्जुन सिंह भंडारी ने अपने लंबे कार्यकाल में अधिवक्ताओं की सुविधाओं के विस्तार,अधिवक्ता कल्याणकारी योजनाओं को मजबूती देने तथा न्यायालय व्यवस्थाओं में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।विशेष रूप से युवा अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन और संरक्षण में उनकी भूमिका अनुकरणीय रही है। आज बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो अनुभव,ईमानदारी और समावेशी सोच के साथ अधिवक्ता समाज को आगे ले जा सके और अर्जुन सिंह भंडारी इन सभी कसौटियों पर पूरी तरह खरे उतरते हैं। पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी ने अपनी अपील के अंत में प्रदेश के समस्त सम्मानित अधिवक्ताओं से विनम्र अपील की कि वे आगामी उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव 2026 में वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुन सिंह भंडारी को बार काउंसिल सदस्य पद हेतु भारी मतों से विजय बनाकर अधिवक्ता एकता,अधिकारों की रक्षा और सशक्त नेतृत्व को मजबूत करें।वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र पुंडीर ने कहा कि अर्जुन सिंह भंडारी का सरल स्वभाव,ईमानदार कार्यशैली और संगठन क्षमता उन्हें उपरोक्त बार काउंसिल सदस्य पद हेतु आदर्श बनाती है।उनकी जीत से बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड और अधिक सशक्त होगी। कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट ने कहा कि अर्जुन सिंह भंडारी ने अपने पूरे विधिक जीवन में अधिवक्ताओं के समान अधिकारों और सुविधाओं के लिए निरंतर संघर्ष किया है।उनका अनुभव और दूरदर्शिता बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड को नई दिशा देने में सक्षम है। हम सभी को एकजुट होकर उन्हें समर्थन देना चाहिए। बलवीर सिंह रौतेला,एडवोकेट ने कहा कि अर्जुन सिंह भंडारी ने हमेशा छोटे बार एसोसिएशन और दूरस्थ क्षेत्र के अधिवक्ताओं की आवाज को प्राथमिकता दी है। वह हर अधिवक्ता को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव 2026 में अर्जुन सिंह भंडारी की विजय अधिवक्ता एकता,अधिकारों की रक्षा और न्यायिक सुधारों की दिशा में एक निर्णायक कदम होगी। एडवोकेट सुरेंद्र सिंह रौथाण ने कहा कि आज उत्तराखंड के समस्त अधिवक्ताओं को एक ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो अनुभव और ऊर्जा दोनों का संतुलन रखता हो।अर्जुन सिंह भंडारी इस कसौटी पर पूरी तरह खरे उतरते हैं। सहसचिव देवी प्रसाद खरे ने कहा कि अर्जुन सिंह भंडारी एक ईमानदार एवं अधिवक्ताओं के प्रति पूर्णतः समर्पित व्यक्ति हैं। उन्होंने सदैव अधिवक्ता हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया है। उनकी स्वच्छ छवि,व्यावहारिक सोच और न्यायिक दृष्टिकोण उन्हें बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड सदस्य पद के लिए योग्य व विश्वसनीय उम्मीदवार बनाते हैं।आज अधिवक्ता समाज को ऐसे प्रतिनिधि की आवश्यकता है जो अधिवक्ताओं की आवाज को मजबूती से उठाए और संगठन की गरिमा बनाए रखे। मुझे पूरा विश्वास है कि अर्जुन सिंह भंडारी इन सभी अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। बैठक में अर्जुन सिंह भंडारी एडवोकेट,पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड को आगामी उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव 2026 में बार काउंसिल सदस्य पद हेतु भारी मतों से विजय बनाने हेतु उनके समर्थन में प्रस्ताव पारित करने वाले अधिवक्ता:अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी,संरक्षक अनूप श्री पांथरी,कृष्णानंद मैठाणी,पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन,महेंद्र पाल सिंह रावत,पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन,दीपक भंडारी,पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन,कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट,सह सचिव देवी प्रसाद खरे,पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी,पूर्व उपाध्यक्ष क्षेत्रपाल भंडारी,पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी,उपाध्यक्ष जगजीत सिंह जयाड़ा,वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र पुंडीर,मंजू भंडारी,सुनीता भंडारी,बलवीर सिंह रौतेला,ओमप्रकाश मैठाणी,परमानंद मैठाणी,एसपी शुक्ला,एडवोकेट विकास कठैत,सुरेंद्र सिंह रौथाण,सुरेंद्र सिंह भंडारी, नितेश भारती,रतन सिंह बिष्ट,गौरव उपाध्याय आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp