श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नवनीत सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आज पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके सर्किल एवं थानों से संबंधित जानकारी ली। बैठक के दौरान एसएसपी ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय बेहतर बनाए रखें। साइबर फ्रॉड की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बिना विलंब अभियोग पंजीकृत किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियोग दर्ज करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे जनता से मिलने के लिए निश्चित समय निर्धारित करें ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर भटकना न पड़े। यदि थाना प्रभारी किसी कारणवश बाहर हों तो वे सक्षम अधिकारी को स्पष्ट रूप से जिम्मेदारी सौंपें तथा लौटने पर फीडबैक लेकर शिकायतों की स्वयं समीक्षा करें जिससे फरियादियों को समयबद्ध न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विभिन्न प्रकार की नशे से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही हैं जिनमें अधिकांश युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। सभी थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि नशे में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ-साथ यह भी जांच की जाए कि नशा कहां से आ रहा है। इस दिशा में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर कार्रवाई करना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रत्येक सर्किल में प्रातःकालीन एवं सायंकालीन चेकिंग अभियान अनिवार्य रूप से चलाने के निर्देश दिए गए जिसकी समीक्षा पुलिस अधीक्षक नगर एवं देहात द्वारा की जाएगी। किसी भी घटना की सूचना तत्काल संबंधित वरिष्ठ अधिकारी को देने के निर्देश भी दिए गए ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
Spread the love