Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद पौड़ी गढ़वाल में गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में फरार अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कोतवाली श्रीनगर प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर वर्ष 2024 से फरार चल रहे दो वारंटियों को थाना श्रीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण इस प्रकार है अमरजीत पुत्र रामलाल निवासी ग्राम रायडी थाना अगस्त्यमुनि जिला रुद्रप्रयाग उम्र 25 वर्ष। आरोपी के विरुद्ध चोरी और संबंधित मामले दर्ज हैं। सुरेशचंद पुत्र केशवानंद निवासी ग्राम सौड़ तल्ला चौकी कलियासौड़ श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल उम्र 35 वर्ष। आरोपी के विरुद्ध चेक अनादरण से संबंधित मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय पुंडीर कांस्टेबल संतराम चौहान और होमगार्ड हरीश लाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp