Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के परिसर में प्रतिष्ठित कंपनी ग्रांट थॉर्नटन इंडिया द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।ड्राइव में एमबीए फाइनेंस के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कैंपस प्लेसमेंट में चयनित छात्र-छात्राओं को कंपनी द्वारा देहरादून में अवसर प्रदान किए जाएंगे। गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि इस प्रकार की कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव विश्वविद्यालय और उद्योग जगत के बीच मजबूत सेतु का कार्य करती हैं। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं और वे व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से अपने कौशल को सशक्त बना पाते हैं। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के चेयरपर्सन प्रो.राकेश कुमार ढोड़ी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने का अवसर मिलता है तथा वे आत्मविश्वास के साथ अपने करियर की दिशा तय कर पाते हैं। प्रबंधन संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो.महेंद्र बाबू ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट का परिणाम शीघ्र घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ.ज्योति नेगी डॉ.सत्यवीर मीणा डॉ.जुनैद डॉ.कुलदीप डॉ.अनुराग गोयल हिमांशु भंडारी और विजय प्रकाश प्रजापति सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp