Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

बुग्गावाला-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। महिला एवं बाल अपराधों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में कोतवाली बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। अपह्रत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। 11 फरवरी 2026 को बुग्गावाला थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत देकर बताया कि दिलनवाज पुत्र इरफान निवासी ग्राम लालवाला थाना बुग्गावाला तथा अन्य लोगों ने उसकी 15 वर्षीय बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। शिकायत के आधार पर कोतवाली बुग्गावाला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किशोरी की शीघ्र बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने लगातार तलाश जारी रखी। 16 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने अहमदाबाद जनपद के चंदोडर स्थित मीना कंपनी क्षेत्र से आरोपी दिलनवाज को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद किया। जांच के दौरान मामले में पॉक्सो अधिनियम से संबंधित प्रावधान जोड़े गए हैं और आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी दिलनवाज पुत्र इरफान निवासी ग्राम लालवाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार। पुलिस टीम उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह कांस्टेबल विक्रम कांस्टेबल दिलीप सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp