प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। आगामी होली पर्व को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब स्मैक चरस और गांजा तस्करों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 फरवरी 2026 को थाना श्यामपुर पुलिस टीम ने चौकी चण्डीघाट क्षेत्र में गश्त के दौरान श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 40 टैट्रापैक देशी शराब बरामद हुई। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू कुमार पुत्र घोसीदास निवासी वासुदेवपुर थाना अमरपुर जिला बांका बिहार हाल निवासी चण्डीघाट माजरा कोतवाली श्यामपुर हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम कांस्टेबल राजवीर सिंह हेड कांस्टेबल अनुज कुमार।
Spread the love