Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर जनरल अनिल चौहान के सम्मान में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी और हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रकाश सिंह के नेतृत्व में वर्दी का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय के 100 एनसीसी कैडेट्स को नैप सैक बैग भेंट किए गए। यह बैग भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों की पुरानी वर्दियों को पुनर्चक्रित कर विभिन्न महिला समूहों द्वारा तैयार किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी में भारतीय सेना के प्रति सम्मान और जुड़ाव की भावना विकसित करना है साथ ही ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना भी है।कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट रहे। इसके अतिरिक्त अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर ओ.पी.गोसाई 9वीं माउंटेन ब्रिगेड जोशीमठ के ब्रिगेडियर गौरव बत्रा एनसीसी के अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र कुँवर तथा विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष और सचिव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp