Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखण्ड के पुस्तकालय एवं सूचना केन्द्र में 24 फरवरी 2026 को पंजाब विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के छात्रों के एक समूह ने डॉ.शिव कुमार सहायक प्राध्यापक के नेतृत्व में शैक्षणिक दौरा किया। यह भ्रमण विद्यार्थियों में पठन आदतों पुस्तकालय की भूमिका तथा शोध कौशल को प्रोत्साहित करने की शिक्षण पहल का हिस्सा था।दौरे के दौरान पुस्तकालय कर्मचारी शशि कुमार झा ने छात्रों को पुस्तकालय के विभिन्न अनुभागों से परिचित कराया।उन्होंने संदर्भ सामग्री गैर काल्पनिक पुस्तकों डिजिटल संसाधनों और पत्रिकाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सुमन मेवाड़ ऋतु काठियाल और श्रीकांत चंदोला ने वर्गीकरण एवं सूचीकरण प्रणाली सदस्यता प्रक्रिया तथा पुस्तकालय के शांत एवं अनुशासित वातावरण के महत्व पर जानकारी प्रदान की।इस सत्र में उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ.हरि सिंह बिष्ट हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने पुस्तकालय शब्दावली तथा अध्ययन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित पठन से कल्पनाशक्ति और ज्ञान में वृद्धि होती है। छात्रों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए पुस्तक चयन ऑनलाइन संसाधनों के उपयोग तथा पुस्तकों के निर्गमन प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न पूछे।अनेक छात्रों ने नए शीर्षकों और लेखकों की जानकारी प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखण्ड के कुलसचिव हरि मौल आजाद पुस्तकालय कर्मचारी शशि कुमार झा सुमन मेवाड़ ऋतु काठियाल और श्रीकांत चंदोला सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp