Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जनपद में अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री और उपयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा पूर्व में आदेश जारी किए गए थे।उन्हीं निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी हरिद्वार ने राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ ज्वालापुर कटहरा बाजार स्थित एवरग्रीन पॉलिपैक की दुकान पर छापेमारी की। उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दुकान से प्रतिबंधित और अनाधिकृत पॉलीथिन बैग बरामद किए गए। कुल छह कुंतल पॉलीथिन बैग जब्त किए गए। अनाधिकृत प्रतिबंधित पॉलीथिन का भंडारण और विक्रय करने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध एक लाख रुपये का चालान किया गया।उन्होंने कहा कि अनाधिकृत प्लास्टिक और पॉलीथिन बैग के भंडारण विक्रय और उपयोग के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान रेल चौकी ज्वालापुर के प्रभारी खेमेंद्र गंगवार तहसीलदार सचिन कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp