Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पुलिस द्वारा संचालित जागरूकता अभियान पुलिस आपके द्वार के अंतर्गत कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस टीम ने पार्थ सारथी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़खड़ी में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।जागरूकता अभियान के दौरान महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 महिला हेल्पलाइन 1090 एवं 1091 साइबर अपराध से बचाव के उपायों के साथ-साथ छेड़छाड़ एवं घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। पुलिस सदैव उनकी सहायता एवं सुरक्षा के लिए तत्पर है। इसके अतिरिक्त आत्मरक्षा के सामान्य उपायों एवं सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए।‌ स्थानीय नागरिकों एवं विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा एवं विश्वास बढ़ाने वाला प्रभावी कदम बताया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजीत कंडारी उपनिरीक्षक निशा सिंह अपर उपनिरीक्षक दीपक ध्यानी एवं कांस्टेबल अरुण नेगी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp