प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी में जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा जनगणना 2027 के अंतर्गत जनगणना संबंधी अधिकारियों/कर्मचारियों चार्ज अधिकारियों सहायक चार्ज अधिकारियों तकनीकी सहायकों एवं जनगणना सहायकों के त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन के निकट बहुउद्देशीय हॉल में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में किया गया।जिलाधिकारी ने भारत की 16वीं जनगणना–2027 के प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए सभी प्रतिभागियों को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण को पूर्ण मनोयोग से समझें तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी प्रेरित करें।उन्होंने कहा कि समुचित योजना एवं रणनीति के साथ कार्य करते हुए जनगणना कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है जिसकी शुद्धता गोपनीयता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करना प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी का वैधानिक कर्तव्य है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी टिहरी एवं संयुक्त निदेशक जनगणना विभाग देहरादून शैलेंद्र नेगी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। संयुक्त निदेशक ने जनगणना की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए डाटा संकलन प्रक्रिया जनगणना अधिनियम 1948 जनगणना नियम 1990 जनगणना पदाधिकारियों की भूमिका एवं दायित्व अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित कर्तव्यों एवं दंड प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर नेहा सिंह ने सेंसस प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली सीएमएमएस का परिचय देते हुए उपयोगकर्ता एवं भूमिका प्रबंधन सामग्री प्रबंधन तथा डैशबोर्ड निर्माण की प्रक्रिया से प्रतिभागियों को अवगत कराया। इस प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी टिहरी अवधेश कुमार सिंह उप जिलाधिकारी टिहरी स्नेहिल कुंवर उप जिलाधिकारी प्रतापनगर अंकित राज जिला पंचायत राज अधिकारी एम.एम.खान सहित समस्त नगर पालिका व पंचायत के अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love