Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री के निर्देशन में संचालित जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड थलीसैंण की स्योली तल्ली पंचायत भवन में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 27 शिकायतें दर्ज हुईं जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी थलीसैंण कृष्णा त्रिपाठी ने की। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का त्वरित समाधान कराया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके गांव तक पहुंचाना है ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान भी समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करें। शिविर के दौरान 138 पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग समाज कल्याण राजस्व वन आयुर्वेदिक एवं यूनानी पशुपालन कृषि उद्यान सहित कुल 23 विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी और सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर नोडल अधिकारी शिविर एवं अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई मुकेश दत्त खंड विकास अधिकारी टीकाराम कोठियाल नायब तहसीलदार सुदामा सिंह रावत पूर्ति निरीक्षक हमेंद्र कुमार पशु चिकित्साधिकारी डॉ.प्रीति गौतम ग्राम विकास अधिकारी सुष्मिता रावत समेत अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp