प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल हरिद्वार क्षेत्र में 24 फरवरी 2026 को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 52 पैकेट देशी शराब किन्नू मार्का के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।सिडकुल पुलिस द्वारा ब्रह्म आश्रम जाने वाले रास्ते पर डेंसो चौक के निकट छापेमारी के दौरान आरोपी को धर दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीव कुमार पुत्र बुद्धि सिंह निवासी ग्राम सुकड़िया थाना भैड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी आदेश का मकान टीन मार्केट रावली महदूद थाना सिडकुल जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 52 पैकेट देशी शराब बरामद की गई।उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में कांस्टेबल रोहित और कांस्टेबल अनिल कंडारी शामिल रहे।
Spread the love