प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी आर चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित जनगणना के संबंध में दूसरे दिन भी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनगणना से जुड़े समस्त अधिकारियोंचार्ज जनगणना अधिकारी अतिरिक्त चार्ज अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।सहायक भूलेख अधिकारी उत्तम सिंह ने अवगत कराया कि आगामी जनगणना-2027 का प्रथम चरण भवन सूचीकरण एवं मकानों की गणना वर्ष 2026 में तथा द्वितीय चरण जनसंख्या गणना वर्ष 2027 में संपन्न किया जाना निर्धारित है। जनगणना कार्य निदेशालय गृह मंत्रालय भारत सरकार उत्तराखण्ड देहरादून के प्रतिनिधियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इनमें संजीव कुमार सहायक निदेशक नीरज कुमार सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-द्वितीय तथा अमीर आलम सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-द्वितीय शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि आगामी जनगणना-2027 कई दृष्टियों से ऐतिहासिक एवं विशेष होगी क्योंकि यह प्रथम अवसर होगा जब संपूर्ण जनगणना प्रक्रिया शत-प्रतिशत डिजिटल माध्यम से संपादित की जाएगी। इस बार जनगणना कार्य पूर्णतः मोबाइल अनुप्रयोग आधारित होगा। प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अपने स्वयं के मोबाइल फोन के माध्यम से आंकड़ों का संकलन करेंगे। साथ ही आरम्भ से अंत तक संपूर्ण संचालन पर्यवेक्षण एवं प्रबंधन हेतु जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली सीएमएमएस पोर्टल का उपयोग किया जाएगा जिसे इस बार जनगणना का मस्तिष्क कहा जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कार्मिकों को लैपटॉप के माध्यम से जनगणना संबंधी पोर्टल पर कार्य करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया तथा पोर्टल संचालन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जनपद स्तरीय इस प्रशिक्षण कार्यशाला में ओ एल शाह नगर आयुक्त कोटद्वार नगर आयुक्त रुड़की संजीव कुमार उत्तम सिंह नीरज कुमार अमीर आलम सहित जनपद के सभी जनगणना चार्ज अधिकारी अतिरिक्त चार्ज अधिकारी एवं सहायक उपस्थित रहे।
Spread the love