Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीकोट स्थित किड्स वर्ड स्कूल में विंटर कार्निवाल का भव्य और आकर्षक आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह उमंग और आत्मविश्वास के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे परिसर को रंग-बिरंगी सजावट खेल गतिविधियों सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक स्टॉलों से सजाया गया जिससे विद्यालय का वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नृत्य गीत खेल प्रतियोगिताएं फैंसी ड्रेस और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने भी बच्चों के उत्साह और प्रस्तुति की सराहना करते हुए कार्यक्रम की प्रशंसा की। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा रावत ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और उनमें आत्मविश्वास रचनात्मकता तथा सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान देना ही नहीं बल्कि बच्चों को जीवन कौशल टीम वर्क और नेतृत्व गुणों से भी समृद्ध करना है। कार्यक्रम की सफलता पर उन्होंने शिक्षकों अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई दी। विंटर कार्निवाल के समन्वयक प्रदीप जोशी ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा बच्चों की रुचि और रचनात्मकता को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई थी। इसका उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ सीखने का अवसर प्रदान करना था, ताकि वे खेल-खेल में नई चीजें सीख सकें और अपनी अभिव्यक्ति को खुलकर प्रस्तुत कर सकें। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेनुका कांडपाल निर्मला झिंक्वाण ज्योति गैरोला प्रियंका मलेथा सुनैना दीप्ति सेमवाल प्रतिभा रावत सुमन कंडारी अनीशा रूपा थपलियाल रंजना रावत और केशव सहित सभी स्टाफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp