प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पंजाब से हिरासत में लिया है। पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। मीनाक्षीपुरम निवासी दिलीप कुमार ने थाना सिडकुल में अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीडीआर लोकेशन और सिम आईडी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। मोबाइल लोकेशन न्यू माधोपुरी लुधियाना पंजाब में मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी शैलेंद्र को पकड़ लिया। साथ ही अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान शैलेंद्र पुत्र मोलईराम निवासी ग्राम ओरिल पट्टी थाना पवई जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस टीम उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा कांस्टेबल दीपक दानू
Spread the love