Spread the love

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तुंगनाथ मंदिर एवं चोपता-तुंगनाथ-चन्द्रशिला ट्रेकिंग मार्ग पर बढ़ती गंदगी प्लास्टिक अपशिष्ट एवं अन्य कचरे के प्रभावी निस्तारण को लेकर संबंधित विभागों की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की लगातार बढ़ती आवाजाही के कारण क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है तथा इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने को आवश्यक बताया। जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि इस संबंध में पूर्व में जारी आदेश में संयुक्त आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए थे। प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर द्वारा अपनी आख्या प्रेषित कर दी गई है किन्तु समिति की संयुक्त हस्ताक्षरित आख्या अभी तक प्राप्त नहीं हुई थी जिसे आज तैयार कर जिलाधिकारी को उपलब्ध कराया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तुंगनाथ-चन्द्रशिला ट्रेक मार्ग पर प्लास्टिक एवं अन्य कचरे के निस्तारण हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन प्रभाग सर्वेश कुमार दुबे अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली अभिहित अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp