प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। एसएसपी टिहरी गढ़वाल के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत टिहरी पुलिस लगातार अवैध शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस ने एक शराब तस्कर को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बीते चार दिनों में टिहरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ तीन तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल और क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में थाना कीर्तिनगर पुलिस द्वारा 24 मई 2026 को निग्याणा पुल से पहले मढ़ी पुल चौरास क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोद पुरी निवासी ग्राम डुंगरी पट्टी चौरास थाना कीर्तिनगर जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली कीर्तिनगर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टिहरी गढ़वाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बरामदगी में 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब शामिल है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक दीपेन्द्र सिंह रावत और आरक्षी रविन्द्र सिंह पंवार शामिल रहे।
Spread the love