प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं सेवा के उद्देश्य से रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा ट्रॉपिकल आइसक्रीम के सहयोग से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लगभग दो हजार यात्रियों को शीतल पेय वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के सदस्यों ने यात्रा मार्ग से गुजर रहे श्रद्धालुओं और यात्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें शीतल पेय उपलब्ध कराया। गर्मी और लंबी यात्रा के बीच मिली इस सेवा से यात्रियों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा रोटरी क्लब श्रीनगर की इस पहल की सराहना की। यात्रियों ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य यात्रा को अधिक सुगम एवं सुखद बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रोटरी क्लब के सचिव संजय रावत ने बताया कि क्लब समय-समय पर समाजहित में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। चारधाम यात्रा के दौरान भी यात्रियों की सहायता एवं सेवा के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। कार्यक्रम में क्लब सचिव रोटेरियन संजय रावत कोषाध्यक्ष मनीष कोठियाल कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन संजय जैन रोटेरियन बृजेश भट्ट रोटेरियन खिलेन्द्र चौधरी रोटेरियन राकेश आहुजा रोटेरियन एस.पी.घिल्डियाल रोटेरियन दिनेश प्रसाद जोशी रोटेरियन के.बी.थपलियाल रोटेरियन डॉ.आर.एस.भंडारी रोटेरियन रविंद्र कैंतुरा रोटेरियन सीताराम बहुगुणा आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाजसेवी गिरीश पैन्यूली का विशेष सहयोग भी प्राप्त हुआ जिसके लिए क्लब पदाधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त किया। क्लब ने ट्रॉपिकल आइसक्रीम के सहयोग के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
Spread the love