Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस लाइन पौड़ी में 18 जून 2026 को उत्तराखण्ड ब्लड सेंटर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान कुल 19 पुलिस कर्मियों ने 19 यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रक्तदान शिविर के माध्यम से पुलिस कर्मियों ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए मानवता और सेवा भाव का परिचय दिया। शिविर में रक्तदान करने वाले पुलिसकर्मियों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए यह संदेश दिया कि रक्तदान एक ऐसा महादान है जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को रक्तदान के महत्व इसके स्वास्थ्य लाभों तथा मानव जीवन में इसकी उपयोगिता के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित और स्वैच्छिक रक्तदान न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होता है बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। जनपद पुलिस द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया जाता रहा है। रक्तदान शिविर भी इसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा जिसके माध्यम से मानवता सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है। ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता के लिए लोगों को प्रेरित भी करते हैं। एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को नई उम्मीद देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp