प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में 12 जून से 26 जून 2026 तक नशामुक्त भारत पखवाड़ा के रूप में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में 23 जून 2026 को थाना देवप्रयाग क्षेत्र के चौकी सबधारखाल में नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिको युवाओं और स्थानीय लोगों को Say Yes to Life, No to Drugs विषय के अंतर्गत नशे से दूर रहने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने एकजुट होकर नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने नशे के दुष्प्रभावों इसके सामाजिक एवं पारिवारिक परिणामों तथा युवाओं के जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित लोगों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य परिवार और समाज पर गंभीर प्रभाव डालता है तथा इससे बचाव ही इसका सबसे प्रभावी समाधान है। पुलिस ने आमजन से नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल टोल फ्री डी-एडिक्शन हेल्पलाइन नंबर 14446 राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन मानस-1933 तथा ड्रग्स संबंधी शिकायत हेल्पलाइन सेवाओं की भी जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि इन सेवाओं के माध्यम से नशे से प्रभावित व्यक्तियों को परामर्श और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए तथा नशे के विरुद्ध सामूहिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। पौड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ जागरूकता और जनसहभागिता ही नशामुक्त समाज की सबसे बड़ी ताकत है तथा यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Spread the love