प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप आमजन को उनके घर के निकट विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाबौ में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख लता रावत ने किया। शिविर के पहले दिन 146 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श एवं उपचार सेवाओं का लाभ उठाया। जनपद में 4 जुलाई से 17 अगस्त 2026 तक विकासखंड स्तर पर तीन-तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक बीरोंखाल दुगड्डा द्वारीखाल पटीसैंण कल्जीखाल खिर्सू कोट तथा नैनीडांडा में शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। आगामी चरण में जिला चिकित्सालय पौड़ी में 31 जुलाई से 2 अगस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा में 3 से 5 अगस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल में 6 से 8 अगस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण में 9 से 11 अगस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर में 12 से 14 अगस्त तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयहरीखाल में 15 से 17 अगस्त तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने बताया कि इन विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविरों में आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविरों में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ अस्थि रोग विशेषज्ञ सामान्य चिकित्सक कान-नाक-गला (ईएनटी) विशेषज्ञ नेत्र रोग विशेषज्ञ तथा रेडियोलॉजिस्ट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श एवं उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि निर्धारित तिथियों पर अपने निकटतम स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच कराएं और शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कर अधिक से अधिक लोगों को इन शिविरों का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एस.एम.शुक्ला ने बताया कि बहुद्देशीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविरों में सभी प्रकार की पैथोलॉजी जांच दिव्यांगता प्रमाण-पत्र हेतु चिकित्सीय परीक्षण गैर-संचारी रोग (एनसीडी) स्क्रीनिंग के अंतर्गत रक्तचाप मधुमेह मुख एवं स्तन कैंसर की जांच गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की स्क्रीनिंग क्षय रोग (टीबी) तथा एनीमिया की जांच की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शिविरों में निःशुल्क दवा वितरण टीकाकरण सेवाएं किशोर-किशोरियों के लिए स्वास्थ्य परामर्श रक्तदान संबंधी सेवाएं सिकल सेल जांच तथा गर्भवती एवं प्रसवोत्तर माताओं के लिए एएनसी एवं पीएनसी सेवाएं भी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि आमजन को एक ही स्थान पर समग्र एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी पाबौ डॉ.पंकज सिंह ने बताया कि पहले दिन कुल 146 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया जिनमें 52 पुरुष और 94 महिलाएं शामिल रहीं। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्त्री एवं प्रसूति रोग के 6 फिजीशियन के 21 अस्थि रोग के 20 तथा नेत्र रोग के 50 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त 40 लाभार्थियों की आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (एबीएचए) आईडी बनाई गई 36 एक्स-रे 83 लोगों की गैर-संचारी रोग (एनसीडी) स्क्रीनिंग 24 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग 25 लोगों की एचआईवी/आरकेएसके काउंसलिंग तथा 38 मरीजों की विभिन्न प्रकार की प्रयोगशाला जांच की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विमल नेगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि लाभार्थी विशेषज्ञ चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love