प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कर्णप्रयाग नगर पालिका के ईड़ाबधाणी वार्ड का स्थलीय निरीक्षण कर बीती रात हुई भारी वर्षा के बाद क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड से गुजरने वाले नाले का अवलोकन किया तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भू-धंसाव की रोकथाम के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य सड़क का भी निरीक्षण किया और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नालियों के निर्माण सहित अन्य आवश्यक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल को देखते हुए सभी संबंधित विभाग संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें और आपसी समन्वय के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि वर्षा के दौरान संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अलकेश नौड़ियाल नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह सिंचाई विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तथा वार्डवासी उपस्थित रहे।
Spread the love