Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सौजन्य से राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विवेकानंद नेत्रालय रामकृष्ण मिशन आश्रम किशनपुर देहरादून के माध्यम से सितंबर माह में जनपद रुद्रप्रयाग में छह निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.पारूल गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि 02 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली 05 सितंबर को ग्राम सभा मनसूना 11 सितंबर को स्वामी रामकृष्ण विवेकानंद सेवा आश्रम गुप्तकाशी 16 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि 22 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भीरी तथा 26 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चन्द्रनगर में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जनमानस से इन निःशुल्क शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि शिविरों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र की आशा फेसिलिटेटर अथवा आशा कार्यकत्री से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *