प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्री कल्याणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर 25 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक बाल व्यास रामचन्द्राचार्य महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 4 सितंबर को मनाए जाने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को लेकर मंदिर परिसर में विद्यालय के छात्रों शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और विभिन्न झांकियों के माध्यम से भव्य सजावट की गई। श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तरमध्यमा विद्यालय श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के छात्रों द्वारा श्रीकृष्ण जन्म शिव-कृष्ण मिलन पूतना वध शेषनाग पर कृष्ण नृत्य कृष्ण-गोपी रासलीला सुदामा मिलन तथा गुरु सांदीपनि के आश्रम में कृष्ण बलराम एवं सुदामा सहित विभिन्न दिव्य झांकियां प्रस्तुत की गईं। झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं बाल लीलाओं को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया। शास्त्रों के अनुसार जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसी अवसर पर मंदिर परिसर में प्रातः से ही भगवान कल्याणेश्वर महादेव के पूजन एवं अभिषेक के साथ दिव्य झांकियों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों ने झांकियों का दर्शन किया और कार्यक्रम की सराहना की। रात्रि 12 बजे कथा समाप्ति के पश्चात भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर भागीरथ सामाजिक संस्था भागीरथी कला संगम के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी और जन्माष्टमी कार्यक्रम 4 तारीख को मंदिर परिसर में हर साल की तरह इस बार भी भव्य तरीके से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सकलानी प्रबंधक हरीश चन्द्र अग्रवाल कल्याणेश्वर मंदिर के प्रबंधक सुशील कुमार डॉ.रजनीश गर्ग मंदिर के पुजारी कन्हैया बलूनी तथा विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी सुनील प्रसाद फोन्दणी गिरीश चन्द्र डिमरी द्वारिका प्रसाद कपरूवाण मुकेश प्रसाद पंत दीपकराज नौटियाल हरीश प्रसाद पैन्यूली संगीता भट्ट ज्योति रावत नरेश दत्त पेटवाल दीपक कुमार शशि प्रसाद रतूड़ी कमलेश्वर उनियाल सहित कल्याणेश्वर मंदिर परिसर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
