Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल।टिहरी में जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने 2 सितंबर 2026 को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की स्थिति का जायजा लेते हुए वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयर हाउस में लागू डबल लॉक सिस्टम सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता पुलिस बल की तैनाती तथा अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी स्थिति का परीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेयर हाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों से संबंधित जानकारी भी दी। निरीक्षण के दौरान ऊपरी मंजिल की छत से आ रही सीलन पाए जाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को तत्काल उपचारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही खिड़की के टूटे हुए शीशों को बदलने के भी निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत निरीक्षण पूरा होने के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में डबल लॉक कक्षों को पुनः सील किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी सहायक अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग सूर्य प्रकाश तथा भाजपा से जयेंद्र पंवार राम लाल नौटियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *