Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत टिहरी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में न्यायालयों से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामीली के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना घनसाली और कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में की गई। थाना घनसाली पुलिस ने 15 अक्टूबर 2026 को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामीली करते हुए मुकेश सिंह पुत्र मोर सिंह निवासी ग्राम खवाड़ा पट्टी बासर थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध फौजदारी वाद से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक शशिकांत और हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश सिंह तथा होमगार्ड शिवचरण शामिल रहे। वहीं कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस ने आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले में लंबे समय से फरार चल रहे गैर जमानती वारंटी कृष्णा कुमार मण्डल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 15 अक्टूबर 2026 को थानाध्यक्ष नरेंद्रनगर के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर आरोपी को उसके निवास स्थान गली नंबर 11/10 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णा कुमार मण्डल पुत्र ताराकान्त मण्डल उम्र 24 वर्ष निवासी किरायेदार ओमप्रकाश गली नंबर 11/10 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश के रूप में हुई है। आरोपी आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सत्येंद्र नेगी और कांस्टेबल कर्ण सिंह शामिल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी तथा न्यायालयों से जारी वारंटों की तामीली के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *