सीडीओ की अध्यक्षता में पोषण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के समन्वित क्रियान्वयन हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक अहम बैठक का आयोजन किया गया,जिसका उद्देश्य पोषण,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता FNHW कार्यक्रमों के समन्वित एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। बैठक में यूएसआरएलएम-रीप,स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने सहभागिता की।मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने महिलाओं,किशोरियों,गर्भवती एवं धात्री माताओं के पोषण स्तर एवं स्वास्थ्य में सुधार लाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि एनीमिया की समस्या के समाधान हेतु महिलाओं के हिमोग्लोबिन परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।साथ ही,उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी महिलाओं तक पहुंचे,इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने टीकाकरण,कुपोषण की समस्या के समग्र समाधान तथा स्वयं सहायता समूह SHG,ग्राम संगठन VO एवं क्लस्टर लेवल फेडरेशन CLF कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता से संयुक्त गतिविधियाँ संचालित करने की आवश्यकता पर बल दिया।उन्होंने विकास खंड स्तर पर समन्वय समितियों के गठन का भी निर्देश दिया,जिससे सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो सके।इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा,मुख्य चिकित्साधिकारी राम प्रकाश,जिला परियोजना प्रबंधक-रीप,सहायक प्रबंधक मूल्यांकन एवं अनुश्रवण-रीप,तथा DTE-USRLM सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love